लेखपाल संघ की 10 दिसंबर से चल रही हड़ताल बिना शर्त खत्म

punjabkesari.in Sunday, Dec 29, 2019 - 03:29 PM (IST)

लखनऊः लेखपाल संघ की पिछले 10 दिसंबर से चल रही हड़ताल बिना किसी शर्त के खत्म हो गई। इस पर लेखपाल संघ के महामंत्री बृजेश श्रीवास्तव ने कहा कि वार्ता हुई है जिसमें अपर मुख्य सचिव राजस्व व  राजस्व परिषद के अध्यक्ष दीपक त्रिवेदी ने मांगो पर सकारात्मक विचार रखने का आश्वासन दिया है।

बता दें कि हड़ताल खत्म होने के बाद  लेखपाल वापस काम पर लौट गए। हड़ताल के दौरान सरकार की तरफ से लेखपालों पर कार्रवाई की गई थी, उसे भी वापस लेने की बात सरकार की ओर से की गई।

हड़ताल की वजह से जनहित के कई कार्यों का असर उच्च स्तर पर महसूस किया जा रहा था। राजस्व से जुड़े अधिकतर कार्य लेखपाल के जिम्मे होते हैं। जो कि जनता से सीधे तौर पर जुड़े होते हैं। उसमें से 52 कार्य ऐसे हैं जो लेखपालों के बिना नहीं हो सकते खसरा तैयार करना, बंटवारा प्रस्ताव बनाना,आय,जाति, निवास प्रमाण पत्रों की जांच करना आदि प्रमुख कार्य हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static