दहेज के लोभी तांत्रिक पति ने रुपये लेकर पत्नी का कराया दुष्कर्म, विरोध करने पर बेरहमी से पीटा, फिर जो हुआ.......
punjabkesari.in Thursday, Mar 13, 2025 - 01:34 PM (IST)

हापुड़ : उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दहेज की मांग पूरी न होने पर एक तांत्रिक पति ने रुपये लेकर अपनी पत्नी का दुष्कर्म कराया। पत्नी ने लोगों से शारीरिक संबंध बनाने से मना किया तो पति और उसके रिश्तेदारों ने पीड़िता को बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं पति ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया।
क्यों प्रताड़ित कर रहा था युवक?
पूरा मामला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। जहां निकाह के कुछ समय बाद अतिरिक्त दहेज में बाइक व 50 हजार रुपये की मांग करने वाले पति और महिला के ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। मांग पूरी न होने पर आरोपी पति महिला को भूखा-प्यासा रखता था। धीरे-धीरे पति अपनी पत्नी पर तांत्रिक क्रिया करने लगा। इतना ही नहीं पति ने रुपये लेकर अपनी पत्नी को कई लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। पति की सह पर आरोपितों ने पीड़िता से दुष्कर्म किया। जब पीड़ित महिला ने इसका विरोध किया तो पति व ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।
अधिकारियों से शिकायत पर भी नहीं मिला न्याय
बता दें कि पीड़ित महिला मेरठ की निवासी है। पीड़िता ने शिकायती पत्र देकर मेरठ व हापुड़ के अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई थी। पीड़ित महिला ने शिकायती पत्र में बताया कि कुछ वर्ष पहले उसका निकाह हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव राधना के एक व्यक्ति से हुआ था। पीड़िता का पति तांत्रिक है। साथ ही अपनी आपबीती भी बताई। लेकिन पीड़िता को आज तक न्याय नहीं मिला है। पीड़िता ने अब एसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़िता को जान से मारने की फिराक में पति
पति द्वारा तीन तलाक देकर पीड़िता को घर से निकाले जाने के बाद वह मायके पहुंची। उसने परिजनों को अपनी आपबीती सुनाई। मेरठ व हापुड़ के अधिकारियों से न्याय न मिलने पर अब आरोपी पति पीड़िता की हत्या करने की फिराक में है। जिसके चलते पीड़िता ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधीक्षक ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है।