CAA हिंसा का सचः महिला ने कहा- ''खाने-पीने का लालच देकर पति भेजता था धरने पर''

punjabkesari.in Tuesday, Mar 03, 2020 - 10:59 AM (IST)

अलीगढ़ः नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में देश भर में हो-हल्ला मचा हुआ है।  ऐसे में अलीगढ़ में भी धरना-प्रदर्शन ने कड़ा रूप अख्तियार कर लिया था। पुलिस ने कड़ी मेहनत करके धरने को हटाया। पुलिस ने सोमवार को उन इलाकों का दौरा किया, जहां से महिलाएं धरने में जा रही थीं। इस दौरान उनको बड़ी सफलता मिली।

खाने-पीने का लालच देकर धरने में भेजते थे पति 
धरने में जाने को तैयार महिलाओं में से एक फिरदौस नगर की 65 वर्षीय सरबरी नाम की महिला ने धरने की सच्चाई को बयां किया। महिला ने पुलिस को बताया कि पति ही उसे खाने-पीने का लालच देकर धरने में भेजते थे। कहते थे, शाहजमाल में धरना चल रहा है, वहां जाओ। पति रोज जान खाते थे, इसलिए धरने पर जाती थीं। महिला व पुलिस की बातचीत का वीडियो भी वायरल हुआ है।

CO से महिला ने कहा कि वो झूठ नहीं बोल रही हैं। उसे पति ने ही कहा था कि शाहजमाल में धरना लग रहा है, चली जाओ। रोज जान खाते हैं। इस पर सीओ ने कहा कि, अब मत जाना अम्मा हाथ जोड़ रहे हैं। इसके बाद सीओ ने पति को नोटिस देने की बात कही। महिला से कहा कि चलो अच्छा तुम बहुत बढिय़ा हो। CO ने बुजुर्ग महिला की बेटी को भी चेतावनी दी कि आप लोग वहां जाकर महिलाओं को भड़का रही हो, आप और आपकी अम्मी दोबारा धरने में न आएं।

बता दें कि 23 दिसंबर को ऊपरकोट पर हुए बवाल के बाद से AMU के पास पुरानी चुंगी गेट पर छात्र व आसपास क्षेत्र की महिलाएं धरने पर बैठ गई थीं। शनिवार को जीवनगढ़ का धरना समाप्त करवाने के बाद पुलिस ने पुरानी चुंगी गेट पर भी महिलाओं को समझाया, लेकिन नहीं हटीं। यहां धरने में एक बुजुर्ग महिला रोजाना शामिल हो रही थी। पुलिस ने उसे चिह्नित किया। सोमवार सुबह पहले पुलिस ने पुरानी चुंगी गेट से धरना समाप्त करवाया, फिर दोपहर एक बजे ACM द्वितीय रंजीत सिंह और सीओ तृतीय अनिल समानिया फिरदौस नगर स्थित बुजुर्ग महिला के घर पहुंचे। CO ने महिला के पति से पूछा कि आपकी पत्नी रोजाना धरने में शामिल हो जाती हैं। बुजुर्ग ने कहा कि साहब इतना समझाया, पर क्या करें। इसी बीच अंदर से भागती हुई बुजुर्ग महिला आ गई और पति की बात को काटते हुए बोली, 'तुमने कहा था कि धरने में जाओ।

CO-3 अनिल समानिया ने कहा कि पुरानी चुंगी पर रोजाना धरने में शामिल हो रही बुजुर्ग महिला सरबरी को चिह्नित किया था। महिला के घर पहुंचे तो उसने पति शब्बीर के दबाव में धरने में जाने की बात कही। पति को नोटिस जारी किया गया है।  15 लोगों के घरों पर नोटिस चस्पा CAA के खिलाफ 7 दिन से पुरानी चुंगी गेट पर चल रहा धरना पुलिस ने हटवा दिया। प्रदर्शनकारी दोबारा न जमें, इसके लिए पुलिस ने यहां डेरा जमा लिया है। यहां धरने देने वाले 15 लोगों के घरों पर नोटिस चस्पा किए गए हैं। ऊपरकोट में 23 दिसंबर को हुए बवाल के बाद उसी रात को पुरानी चुंगी गेट पर छात्र व जमालपुर क्षेत्र के लोग धरने पर बैठ गए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static