पत्नी ने खेली प्रेमी के साथ होली...पति ने किया विरोध तो फंदे से लटकाकर मार डाला, फिर जो किया जानकर कांप जाएगी रूह

punjabkesari.in Saturday, Mar 07, 2026 - 02:59 PM (IST)

अमरोहा: यूपी के अमरोहा से रिश्तों को कलंकित करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां पर एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने सुहाग को ही फंदे से लटका दिया। बताया जा रहा है कि महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति का मर्डर किया और फिर उसे फंदे से लटका दिया। इस वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों फरार हो गए। जानकारी पर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। 

अब जानिए पूरी वारदात
जानकारी के अनुसार, यह वारदात जिले के गजरौला थाना क्षेत्र के दारानगर गांव की है। यहां पर एक महिला का किसी बबलू नाम के युवक के साथ अफेयर था। दोनों के बीच प्रेम संबंध थे, जिसकी जानकारी उसके पति ओमपाल को हो गई। जिसके बाद दोनों पति-पत्नी में विवाद हो गया। दोनों के बीच ये विवाद बढ़ता गया और फिर दोनों एक दूसरे से अलग रहने लगे। बाद में रिश्तेदारों की पहल पर पंचायत हुई और समझौते के बाद ओमपाल अपनी पत्नी को दोबारा घर ले आया। समझौते के बावजूद महिला ने अपने प्रेमी से नाता नहीं तोड़ा और उसके साथ प्रेम संबंध बनाए रखे।  

क्यों किया मर्डर? 
होली के दिन महिला का प्रेमी बबलू दारानगर गांव में महिला के घर पहुंच गया और होली खेलने लगा। पति ओमपाल ने इसका विरोध किया। इसके बाद पत्नी ने नाराज होकर अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति का मर्डर कर दिया। आरोप है कि ओमपाल को फंदे पर लटकाकर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद दोनों फरार हो गए। जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की औऱ कुछ ही घंटों में आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका प्रेमी बबलू अभी भी फरार है। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है।   
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static