गजबः भरी जवानी में 6 बच्चों को छोड़ प्रेमी के साथ भागी, अब 55 की उम्र में पति के पास लौटी

punjabkesari.in Thursday, Sep 24, 2020 - 04:10 PM (IST)

गाजीपुरः झारखंड के गढ़वा जिले से एक महिला की अजब प्रेम की गजब कहानी देखने को मिली है। एक महिला 30 साल की उम्र में पति और अपने 6 बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। और अब 25 साल बाद 55 की उम्र में अपने पति और बच्चों के पास वापस लौटी। वहीं हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि उसके पति और बच्चों ने उसे स्वीकार भी कर लिया।

मामला गढ़वा जिले के केतार थाना क्षेत्र के जोगियाबीर गांव का है, जहां पर यशोदा देवी नाम की एक महिला 25 साल पहले लगभग 30 साल की थी। उस समय महिला के 6 बेटे थे। इसी बीच वह थाना क्षेत्र के छाताकुंड निवासी विश्वनाथ साह से प्रेम करने लगी। दोनों के बीच प्यार इतना बढ़ गया कि वह अपने पति और बेटों को छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई। उसके बाद से वह छत्तीसगढ़ के सीतापुर जाकर अपने प्रेमी के साथ रहने लगी। 15 दिन पहले ही उसके प्रेमी विश्वनाथ की मौत हो गई। उसके बाद विश्वनाथ के घर वालों ने भी उसे अपनाने से इनकार कर दिया। वह अकेली पड़ गई। वहां से उसने अपने घर लौटने का निर्णय लिया। यहां वह बीते रविवार रात लगभग 9 बजे पहुंची। जब गांव में पहुंची तो उसे देखकर परिवार के लोग दंग रह गए। उसे घर से बाहर निकाल दिया पर वह वहीं रहने पर अड़ी थी। रातभर घर से बाहर दरवाजे पर पड़ी रही।

वहीं यशोदा ने गांव के लोगों ने बताया कि वह भले ही प्रेमी के साथ रह रही थी, पर अपने बेटों से लगातार संपर्क में थी। बेटों को जरूरत पड़ने पर आर्थिक मदद भी करती थी। उसके बाद गांव के लोगों के सामने बेटों ने भी मां से मिल रही मदद को स्वीकार किया। गांव के लोगों के समझाने के बाद परिजन उसे साथ रखने पर सहमत हो गए। उसके बेटे और बहुओं ने कहा कि अब उनकी मां उनके साथ ही रहेगी। इसके बाद पति नरेश साह ने भी सहमति जताई। परिवार में सहमति बनने के बाद जब वह घर के अंदर गई, तो अपने पास 7 पोता, 9 पोती और 3 परपोतों को देखकर वह भावुक हो गई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static