''मेरे पति को मारकर गड्डे में दफ़नाने की थी तैयारी'' - मृतक प्रेम यादव की पत्नी का छलका दर्द
punjabkesari.in Wednesday, Oct 04, 2023 - 04:15 PM (IST)

देवरिया: उत्तर में देवरिया जनपद के फतेहपुर गांव में हुए सामूहिक हत्याकांड के बाद दोनो पक्षों की तरफ से आरोप प्रत्याअरो का दौरा जारी है। इसी क्रम में मृतक प्रेम यादव की पत्नी ने गंभीर आरोप लगाएं है। पत्नी ने बताचीत के दौरान कहा कि मेरे पति को मार कर गड्डे में दफनाने की तैयारी थी। वहीं दूसरे पक्ष का अरोप है कि आरोपी ने मेरे परिवार को खत्म करने की नीतय से मेरे घर पर प्रेम यादव आया था। फिलहाल सामूहिक हत्या कांड में 6 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बता दें कि सामूहिक हत्याकांड के बाद शासन के आदेश पर मृतक प्रेमचंद यादव के घर और खेत की पैमाइश राजस्व की टीम ने कर ली है। इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दिया है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि मृतक प्रेमचंद यादव के घर व उनके समर्थकों पर देर रात बुलडोजर चला सकती है। सामूहिक हत्याकांड में संलिप्त 16 आरोपियों को देवरिया पुलिस ने न्ययालय के समक्ष पेश किया। वहां आरोपियों को ज्यूडिशियल कस्टडी रिमांड पर भेज दिया गया है।
एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या
देवरिया में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या से जुड़ी हिंसा की घटना के सिलसिले में दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर मामला दर्ज कराया गया है। इस मामले में अब तक 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रुद्रपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव के लेहड़ा टोले में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव की सोमवार को उनके प्रतिद्वंद्वी सत्यप्रकाश दुबे और उनके परिवार द्वारा कथित तौर पर हत्या किए जाने के बाद यादव के समर्थकों ने दुबे और उनके परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में उनकी पत्नी और तीन बच्चों सहित उनके परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मामला दर्ज कराया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक पहले मुकदमे के तहत दुबे की बड़ी बेटी शोभिता द्विवेदी द्वारा 27 नामजद और 50 अज्ञात सहित 77 लोगों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 302 (हत्या) और 307 (हत्या का प्रयास) के अलावा अन्य के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस मामले में अब तक 16 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। दूसरी ओर, प्रतिद्वंद्वी यादव के रिश्तेदार अनिरुद्ध यादव द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में दुबे, उनकी पत्नी और बच्चों सहित पांच मृतकों को नामजद किया गया है। पुलिस ने कहा कि इस मामले में भारतीय दंड विधान की धारा 302 (हत्या), 147 (दंगा), 148 (सशस्त्र हथियारों के साथ दंगा), 149 (गैरकानूनी सभा) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस वारदात में दुबे का आठ वर्षीय बेटा अनमोल घायल हो गया। उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।