''जीतने पर कफन नहीं भेंट करते...'' OP राजभर ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना

punjabkesari.in Monday, Feb 10, 2025 - 09:07 AM (IST)

UP News: अयोध्या के मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा की शानदार जीत हुई। इसके बाद विपक्षी दल कई तरह के बयान दे रहे है और इस जीत को झूठी बता रहे है। इसी बीच यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि ''जीतने पर कफन नहीं भेंट करते अखिलेश यादव।'

'जब हारते हैं तो इधर-उधर का बयान देते हैं अखिलेश'
सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि ''अखिलेश यादव जहां से चुनाव जीतते हैं, वहां कफन नहीं भेंट करते। जब हारते हैं तो इधर-उधर का बयान देते हैं। उन्हें हार का अंदेशा पहले से था, इसलिए हताशा भरे बयान दे रहे थे। उन्होंने कहा कि इसके पहले नौ सीटों पर हुए उपचुनाव में जनता ने दो सीटों पर सपा को जिताया था। अखिलेश यादव बताएंगे क्या कि यह जीत चुनाव आयोग ने दिलाई थी। राजभर ने कहा कि अमूमन उपचुनाव सत्ता पक्ष के होते हैं। यह बात विपक्ष भी जानता है। यह जानते हुए बयानबाजी करता है।

'लोगों ने कहा था सत्ता पक्ष के साथ जाएंगे'
मिल्कीपुर उपचुनाव में जीत पर ओपी राजभर ने कहा, ''यह पीएम मोदी और सीएम योगी के विकास कार्यों की जीत है। सरकार ने हर वर्ग के लोगों के लिए योजनाएं लाई है। जनता को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। जीत का यही कारण है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव से पहले भी उन्होंने सभा की थी। लोगों से पूछा था कि किसको वोट देंगे। सत्ता पक्ष दुधारू गाय है और विपक्ष गाठा गाय (दूध न देने वाली)। लोगों ने कहा था सत्ता पक्ष के साथ जाएंगे। अखिलेश और अवधेश प्रसाद को यह बात पहले से पता थी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static