BJP मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के अवास पर लिखा गया ''चोर'', प्रियंका गांधी पर टिप्पणी करने के बाद गुस्साए कांग्रेस नेता

punjabkesari.in Wednesday, Oct 16, 2024 - 05:03 PM (IST)

Lucknow:  उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने प्रियंका गांधी पर तंज कसते हुए अशोभनीय टिप्पणी की जिसके बाद कांग्रेसियों ने मंत्री के लखनऊ आवास पर पहुंचे और नाम पटि्टका पर कालिख पोत दी है और मुख्य द्वार पर 'चोर और बेईमान' लिख दिया है।
PunjabKesari
बता दें कि कांग्रेस नेता एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने चुनावी राजनीति में कदम रख दिया है। कांग्रेस ने उन्हें केरल की वायनाड लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। जिसे लेकर मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने ट्वीट किया था। उनके ट्वीट के बाद  कांग्रेस नेता अनिल यादव कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार को गौतमपल्ली स्थित मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के आवास पर पहुंचे और उन्होंने प्रियंका गांधी को लेकर की गई टिप्पणी को लेकर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि दिनेश प्रताप सिंह ने प्रियंका गांधी पर जो अशोभनीय टिप्पणी की है, वह बर्दाश्त नहीं की जा सकती है। उन्होंने उनके आवास के बाहर नाम पट्टिका पर कालिक पोत दी और मुख्यद्वार पर चोर-बेईमान लिख दिया है।

दिनेश प्रताप सिंह ने क्या कहा ?
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा,अन्ततः लड़की लड़ नहीं पाई और भाग ही गई, वहां जहां लड़ना न पड़े। बूढ़ी जो हो गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Imran

Related News

static