इस महिला ने बनाए शारीरिक संबंध; फिर रिकॉर्ड किया अपना ही प्राइवेट वीडियो, आखिर उसने ऐसा क्यों किया? जानिए...

punjabkesari.in Friday, Dec 26, 2025 - 11:06 AM (IST)

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला पुलिस के पास आई। पुलिस के पास आकर उसने एक वीडियो दिखाया, जिसे देखकर पुलिस हैरत में आ गई। इस वीडियो में महिला एक शख्स के साथ शारीरिक संबंध बना रही थी, जिसका उसने खुद ही वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और फिर पुलिस को दिखाया। आखिर महिला ने अपना ही प्राइवेट वीडियो क्यों बनाया? इसके पीछे की जो कहानी सामने आई वो आप सब को हिला कर रख देगी। 

अब जानिए क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, महिला ने ऐसा इंसाफ पाने के लिए किया। उसने खुद का ही प्राइवेट वीडियो (शारीरिक संबंध) बनाकर पुलिस को दिखाया और पुलिस को सारी आपबीती सुना दी। महिला ने बताया कि उसके साथ पिछले तीन महीने से जबरदस्ती हो रही है और सबूत के तौर पर उसने ये वीडियो बना लिया है। 

कौन है आरोपी? 
ये मामला गोरखपुर के खोराबार थानाक्षेत्र का है। पीड़िता ने बताया कि उसका पति विदेश में रहता है। अपने सास-ससुर और बच्चों के साथ रहती है। उसने कहा कि उसकी जिंदगी सही चल रही थी, लेकिन 19 सितंबर के बाद से उसकी जिंदगी नर्क बना दी गई। बताया कि 19 सितंबर के दिन महिला किसी काम से मार्केट गई थी। यहां अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। महिला के मुताबिक, वह दोपहर 12.30 बजे मजनूं तिराहा के पास स्थित मेडिकल स्टोर पर गई। इसके संचालक किशुन गुप्ता उसके परिचित थे। महिला ने किशुन गुप्ता से दवाई मांगी। उसने महिला को अंदर बुला लिया और उसे एक दवाई दे दी।
फिर उसने कहा कि वो लेट जाए। महिला लेट गई और कुछ देर बाद वो बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में आरोपी ने उसका फायदा उठाया और फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। 

3 महीने से कर रहा रेप 
पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने इस दौरान वीडियो भी बना लिया और फिर उसे वायरल करने की धमकी देकर लगातार तीन महीने तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इससे वो इतनी परेशान हो चुकी थी कि उसने फैसला कर लिया कि अब वो इससे छुटकारा पाकर रहेगी। उसने कहा कि एक दिन जब आरोपी उसके साथ संबंध बनाने आया तो उसने अपना फोन पहले से ही छुपा लिया और फिर जबरन संबंध बनाने का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। महिला ने मामला दर्ज कराया और पुलिस ने भी आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static