जो दंगा कराते थे, वे आज सत्ता में बैठ गए: अखिलेश यादव

punjabkesari.in Friday, Dec 02, 2022 - 05:17 PM (IST)

संभल/रामपुरः सपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि जो लोग दंगा कराते थे, वे सत्ता में बैठ गए, इसलिए दंगे खत्म हो गए। लेकिन, वे अभी भी नफरत फैलाने के लिए दंगे की बात कर रहे हैं।

उन्होंने सरकार पर जनता से झूठे वादे करने का भी आरोप लगाया। गुरुवार को वह बहजोई क्षेत्र के गांव फरीदपुर खुशहाल में असमोली की विधायक पिंकी यादव के पिता के निधन पर संवेदना व्यक्त करने आए थे। सपा प्रमुख ने रामपुर में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा में प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्रियों को न्यौता दिया कि वे सौ विधायक साथ ले आएं और सूबे में अपनी सरकार बना लें।

विधायक पिंकी यादव के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार चुनाव के समय गरीबों को मुफ्त राशन देने की बात करती थी, लेकिन गरीब को राशन तो दूर नमक भी नहीं मिल रहा है। आजम खां के सवाल पर कहा कि पार्टी उनके साथ है। चाचा शिवपाल की सुरक्षा व एवं जांच के सवाल पर कहा कि अ भाजपा उनको डराना चाहती है। वह कि समाजवादी पार्टी के चाचा हैं, डरने बन वाले नहीं हैं।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Related News

static