शर्मनाक: 5 वर्षीय मासूम से हैवानियत, हत्या के इरादे से छत से पीड़िता को फेंका

punjabkesari.in Friday, May 27, 2022 - 01:04 PM (IST)

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर 5 वर्षीय मासूम को आरोपी ने हवस का शिकार बना डाला। उसके बाद आरोपी ने जान से मारने की नीयत मासूम को छत से नीचे फेंक दिया। पीड़िता की आवाज सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन में मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को इलाज के अस्पताल पहुंचाया जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक मामला हसनगंज कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां पर एक युवक ने 5 वर्षीय मासूम को छत पर ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जब मासूम बच्ची चिल्लाने लगी तो आरोपी ने उसे पीटा फिर हत्या के इरादे से छत से नीचे फेंक दिया। हालांकि मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने  रेप व पॉक्सो एक्ट तहत FIR दर्ज कर ली है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static