आज हाथरस जाएंगे राहुल गांधी, सील हुआ DND बॉर्डर
punjabkesari.in Saturday, Oct 03, 2020 - 02:02 PM (IST)

नोएडा: उत्तर प्रदेश के हाथरस में किशोरी संग हुए गैंगरेप से पूरे देश में आक्रोश उबाल पर है। वहीं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज बार फिर हाथरस जाएंगे। इसके बाद से नोएडा के डीएनडी से लेकर गाजियाबाद और हाथरस तक सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। DND बॉर्डर को पूरी तरह से सील करने के साथ ही कई थानों की महिला पुलिस को भी लगाया गया है।
बता दें कि डीएनडी पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस ने डीएनडी की ओर आने और आगे जाने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी है। इसके साथ ही पानी की बौछारों के जरिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को काबू करने के लिए दमकल की गाड़ियों को भी मौके पर बुला लिया गया है। किसी भी कीमत पर राहुल गांधी को DND पार करने नहीं दिया जाएगा।