सवारियों से भरा ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलटा, 25 सवारियां घायल

punjabkesari.in Friday, Mar 12, 2021 - 01:44 PM (IST)

फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में उस समय हड़कंप मच गया जब तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्राली में बैठी करीब 25 सवारियां घायल हो गई। घायलों की चीख पुकार सुनकर आस-पास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कमालगंज सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर सभी का इलाज चल रहा है।
PunjabKesari
जानकारी के मुताबिक मामला फर्रुखाबाद जनपद के थाना कमालगंज क्षेत्र के रजीपुर के पास का बताया जा रहा है। जहां  ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर मुगौर कराने  के लिए जा रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे 25 सवारियां घायल हो गई। घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया करा दिया है। जहां पर सभी का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static