दर्दनाक हादसा! मशीन में फंसी मजदूर की गर्दन...तड़प-तड़प कर मौत

punjabkesari.in Saturday, Mar 07, 2026 - 01:35 PM (IST)

हरदोई: उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में एक पेपर कप फैक्ट्री में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पर मशीन की चपेट में आने से एक युवा मजदूर की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अनंग बेहटा गांव के मजरा पंडित पुरवा स्थित एक पेपर कप बनाने वाली फैक्ट्री में शुक्रवार देर रात यह हादसा हुआ। 

हादसे के समय अकेले काम कर रहा था मजदूर 
बताया जा रहा है कि बढ़ेयन पुरवा निवासी रेहान (19) पुत्र आलम खान फैक्ट्री में काम कर रहा था। इसी दौरान उसकी गर्दन अचानक मशीन में फंस गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय वह मशीन के पास अकेले काम कर रहा था। कुछ देर बाद जब फैक्ट्री मालिक मोहम्मद आसिफ बाहर से लौटे तो दरवाजा खटखटाने पर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर उन्होंने शीशा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां रेहान की गर्दन मशीन में फंसी हुई मिली।        

काम के समय फोन चला रहा था मजदूरः फैक्ट्री मालिक
इसके बाद मशीन बंद कर मजदूर को बाहर निकाला गया और परिजनों तथा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फैक्ट्री मालिक के अनुसार, आशंका है कि काम करते समय रेहान मोबाइल फोन चला रहा था, जिससे उसका ध्यान मशीन से हट गया और वह हादसे का शिकार हो गया। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।   
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static