ट्रक व मैजिक की आपस में भिड़ंत: एक यात्री की मौत, 10 घायल

punjabkesari.in Wednesday, Nov 16, 2022 - 12:38 PM (IST)

महाराजगंज: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र एनएच 730 फरेंदा राष्ट्रीय राजमार्ग के पकड़ी चैराहे पर सुबह ट्रक व मैजिक की आमने सामने भिड़त हो गई। हादसा इतना भयानक था कि मैजिक के परखच्चे उड़ गए। मैजिक में बैठे यात्री गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों की चीख पुकार को सुनकर आस पास के लोगों मौके पर घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों ने मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने एक यात्री को मृत घोषित कर दिया। जबकि शेष 10 यात्रियों को इलाज चल रहा है।

PunjabKesari

मिली जानकारी के मुताबिक ट्रक महाराजगंज से फरेंदा की ओर जा रहा था जबकि मैजिक फरेंदा से महराजगंज के लिए आ रही थी। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक सामने से मैजिक को रौंद दिया। जिससे मैजिक में बैठे सवारी गंभीर रुप से घायल हो गए। मैजिक में फंसे दो लोग को मौके पर पहुचे ग्रामीण व पुलिस की मदद से निकल कर जिला अस्पताल भेजा। जहां पर एक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में कार्यरत डॉ रंजन सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में 10 लोग घायल थे जिनमें दो की हालत गंभीर है जिनको गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है बाकी घायलों का इलाज चल रहा है ।

पुलिस सूत्रों हादसे में 10 लोग घायल हुए है। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि एक यात्री को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई है। उन्होंने बताया विधिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। ट्रक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static