रिश्तों का कत्ल: आपसी रंजिश में चाचा ने भतीजे को उतारा मौत के घाट, शव नहर में फेंका

punjabkesari.in Monday, May 12, 2025 - 06:44 PM (IST)

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में रिश्ते को कत्ल कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक 15 वर्षीय नाबालिग का अपहरण कर उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। उसके बाद आरोपियों ने उसके शव को नहर में फेंक दिया। पिता ने हत्या का आरोप मृतक के चाचा पर लगाया है।

7 मई से लापता था किशोर
दरअसल, बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव अल्हेदादपुर खजवा उर्फ कोपा निवासी अब्दुल वाहिद का 15 वर्षीय पुत्र चांद सात मई की शाम से लापता था। परिजनों ने अपने अस्तर से खोजन बीन की लेकिन उसका कहीं पर पता नहीं चल सका। परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताई।

पांच दिन बाद किशोर का शव नहर में मिला
परिजनों और ग्रामीणों ने गांव के आसपास उसकी तलाश किया। उसका कोई पता नहीं लग सका।अब्दुल वाहिद की पत्नी सलमा ने नौ मई को ग्रामीणों के साथ बढ़ापुर थाने में अज्ञात में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से पुलिस किशोर की तलाश में छानबीन कर रही थी। इसी बीच रबिवार को किशोर का शव धामपुर-शेरकोट मार्ग के पास बहने वाली बड़ी नहर में देखा गया है। सूचना पर बढ़ापुर पुलिस स्वजन के साथ मौके पर पहुंची और शव की पहचान की।

चाचा सहित चार पर हत्या का आरोप
मृतक के पिता ने चचेरी भाई सहित चार पर हत्या का आरोप लगाया है।  पिता ने बताया कि कुछ दिन पहले बेटे से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। जिसके बाद आरोप ने बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी। थाना प्रभारी निरीक्षक मृदुल कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पिता की शिकायत पर चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static