दहेज के लिए दानव बनते लोग! मायके से 10 लाख रूपए नहीं लाई नवविवाहिता तो बिजली का करंट लगाकर की जान से मारने की कोशिश

punjabkesari.in Saturday, Jan 29, 2022 - 02:16 PM (IST)

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामले सामने आया है। यहां दहेज के लिए नवविवाहिता को ससुराल पक्ष के लोगों ने बिजली का करंट लगाकर जला दिया। जिसके बाद घायल अवस्था में महिला के मायके पक्ष के लोगों ने मलखान सिंह हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। महिला के पिता ने आरोपी ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पूरा मामला बन्ना देवी थाना इलाके के सुरक्षा विहार कॉलोनी का है।

बता दें कि अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी क्षेत्र के रघुवीर पुरी निवासी सूरजपाल की पुत्री मोनिका तोमर की शादी तीन माह पूर्व हिंदू रीति रिवाज के साथ बन्ना देवी थाना इलाके की सुरक्षा विहार कॉलोनी में हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग मोनिका को टॉर्चर करने लगे,  पीड़िता का आरोप है कि पति राघवेंद्र व अन्य ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए मुझे बिजली का करंट लगाकर जलाया। घायल अवस्था में पीड़िता ने सूचना अपने मायके पक्ष के लोगों को दी।  मायके पक्ष के लोग मोनिका को घायल अवस्था में मलखान सिंह जिला हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की टीम इलाज में जुटी हुई है। मोनिका के शरीर पर कई जगह चोट और जले हुए के निशान भी हैं।

पीड़िता की मां का कहना है कि ससुराल पक्ष के लोग ₹1000000 की मांग कर रहे हैं।  पीड़िता के पिता द्वारा लिखित शिकायत थाना बन्नादेवी अध्यक्ष को दे दी गई है। क्षेत्राधिकारी मोहसिन खान ने जानकारी देते हुए बताया है पुलिस को लिखित शिकायत मिली है, जांच की जा रही है।  जांच के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static