पत्थर लदे ट्रक ने दो सगे भाइयों को कुचला, मौत... एक ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम, ई-रिक्शा चालक के दोनों पैर टूटे

punjabkesari.in Wednesday, May 20, 2026 - 06:25 PM (IST)

Kasganj News : कासगंज जिले में बुधवार को एक तेज रफ्तार ट्रक के ई-रिक्शा से टकरा जाने से उसपर सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद चालक ट्रक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया और उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक सदर कोतवाली क्षेत्र के सोरों मार्ग स्थित बीएल गार्डन के पास पत्थरों से लदा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ई-रिक्शा से टकरा गया। 

पुलिस ने बताया कि इस हादसे में ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उस पर सवार अशोक (60) की मृत्यु हो गई जबकि उसके सगे भाई राजाराम (50) और ई-रिक्शा चालक सचिन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक दोनों घायलों को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें अलीगढ़ के अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान राजाराम की भी मृत्यु हो गई। उसने बताया कि सचिन का उपचार किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। उसने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है और प्रकरण की जांच की जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static