पति घर से बाहर था और पीछे से सब खत्म हो गया... मां ने खुद को लगाई आग, 2 मासूमों की दम घुटने से मौत

punjabkesari.in Friday, May 08, 2026 - 06:55 AM (IST)

Shamli News: उत्तर प्रदेश में शामली जिले के कैराना कस्बे में बीते गुरुवार को पारिवारिक विवाद के बाद एक महिला ने कथित तौर पर आत्मदाह का प्रयास किया, जिसके बाद धुएं से दम घुटने से उसकी 2 नाबालिग बेटियों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

PunjabKesari

बंद कमरे में आत्मदाह की कोशिश: धुएं के गुबार ने मासूमों को किया बेहोश
पुलिस के अनुसार, अनीता (30) ने अपने घर के एक कमरे के अंदर बिस्तर पर खुद को कथित तौर पर आग लगा ली, जिससे बंद कमरे में भारी धुआं जमा हो गया। उसकी 2 बेटियां वंदना (10) और डेढ़ साल की जसप्रीत कथित तौर पर दम घुटने के कारण बेहोश हो गईं। पुलिस क्षेत्राधिकारी हेमंत कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला और उसकी दोनों बेटियों को अस्पताल पहुंचाया।

PunjabKesari

दो बेटियों ने तोड़ा दम, मां की हालत गंभीर
उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने वंदना और जसप्रीत को मृत घोषित कर दिया, जबकि अनीता का इलाज चल रहा है। दोनों बच्चियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। स्थानीय निवासियों के मुताबिक, यह घटना उस वक्त हुई जब अनीता का पति जस्सी घर से बाहर था। पुलिस ने कहा कि संदेह है कि पारिवारिक विवाद के कारण आत्मदाह का प्रयास किया गया। पुलिस ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static