ईद की खुशियां मातम में बदलीं! खरीदारी को निकले चचेरे भाइयों की भयानक हादसे में मौत, एक ही घर से उठे दो जनाजे

punjabkesari.in Saturday, Mar 21, 2026 - 12:19 PM (IST)

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र में ईद की खरीदारी करने जा रहे दो नाबालिग चचेरे भाइयों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार को उस समय हुआ जब दोनों चचेरे भाई मोटरसाइकिल से बाजार जा रहे थे। 

गंगोह थाना प्रभारी संजीव कुमार ने मीडिया को बताया कि थाना क्षेत्र के सांगाठेड़ा निवासी शाकिब (15) और साबिर (16) ईद की खरीदारी के लिए निकले थे। जब वे सांगाठेड़ा-महंगी मार्ग पर पहुंचे, तभी उनकी मोटरसाइकिल की सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई। उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। 

सूचना मिलते ही गंगोह थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इलाज के दौरान शाकिब की मौत हो गई। साबिर की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। 

यह भी पढ़ें : बसपा प्रमुख मायावती ने ईद की मुबारकबाद दी, कहा- सभी लोगों के लिए अच्छी जिंदगी की शुभकामनायें 

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शनिवार को सभी भारतीय मुसलमान परिवारों को ईद की मुबारकबाद दी। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''रमजान के मुबारक/पवित्र महीने में एक महीने का रोजा और तरावीह आदि की इबादतों के बाद आज ईद-उल-फितर की उत्तर प्रदेश व समस्त देशवासियों खासकर देश और दुनिया भर में रहने वाले सभी भारतीय मुसलमान परिवारों को मेरी दिली मुबारकबाद .... पढ़ें पूरी खबर ... 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static