कार का टायर फटने से हुआ भीषण हादसा, 2 लोगों की मौत, 5 घायल

punjabkesari.in Thursday, Jan 03, 2019 - 11:06 AM (IST)

मथुराः मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक दर्दनाक सड़का हादसा हो गया है। जहां एक कार का टायर फट जाने से कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

दरअसल, दिल्ली में रहने वाला एक परिवार अपनी रिश्तेदारी में मुरसान के गांव नगला हंसी से यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते राया होते हुए दिल्ली लौट रहा था। तभी रास्ते में एक कार का टायर अचानक फट गया। जिसके चलते कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 5 लोग घायल हो गए।

वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही आस-पास के ग्रामीणों मौके पर पहुंचे। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static