कौशांबी: हाईवे पर खराब DCM ठीक कर रहे चालक-परिचालक को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, दोनों की मौ/त

punjabkesari.in Wednesday, Oct 07, 2026 - 11:30 AM (IST)

Kaushambi News: उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से सड़क किनारे खड़े मिनी ट्रक के चालक परिचालक की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बीती मध्य रात्रि के बाद किसी समय प्रयागराज कानपुर राष्ट्रीय मार्ग में अठसराय गांव के सामने डीसीएम खड़ी कर चालक और उसका साथी खराब एयर फिल्टर को ठीक कर रहे थे। इसी दौरान कानपुर की ओर से आ रही कार ने अनियंत्रित होकर दोनों को कुचल दिया। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बुधवार भोर में सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल डीसीएम चालक और उसके साथी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू पहुंचाया जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static