मुजफ्फरनगर में भीषण हादसा: काल के गाल में समाए 2 नाबालिग, बाइक-स्कूटी की टक्कर से हुई मौत, एक गंभीर; परिजनों में कोहराम

punjabkesari.in Sunday, Jun 21, 2026 - 10:39 AM (IST)

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के खतौली में नगर कॉलोनी के पास मोटरसाइकिल एवं स्कूटी की आमने-सामने की टक्कर में दो किशोरों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। 

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) रूपाली राव ने बताया कि शनिवार शाम हुए इस हादसे में मृतकों की पहचान किशन (15) और निशु (17) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों को अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि तीसरा युवक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। 

यह भी पढ़ें : 'री-NEET की कोई टेंशन नहीं...', गाजियाबाद में Video बनाकर री-एग्जाम से 2 दिन पहले छात्र ने दी जान, घर में मिला श/व 

Ghaziabad News : गाजियाबाद जिले के प्रताप विहार इलाके में एक नीट अभ्यर्थी ने अपने घर पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस को युवक के मोबाइल फोन से एक वीडियो क्लिप मिली है, जिसे कथित तौर पर उसकी मौत से कुछ समय पहले रिकॉर्ड किया गया था। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान विजय नगर निवासी जतिन कुमार (22) के रूप में हुई है। वह राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) की तैयारी कर रहा था ... पढ़ें पूरी खबर ... 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static