इटावा में भीषण हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में 2 की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

punjabkesari.in Sunday, Mar 29, 2026 - 02:25 PM (IST)

इटावा : यूपी के इटावा जिले में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार यह घटना शनिवार शाम ऊसराहार थाना क्षेत्र के सरसई-बरौना मार्ग पर हुई जब दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। 

थाना प्रभारी बलराज सिंह भाटी ने बताया कि हादसे में मोटरसाइकिल चालकों की मौत हो गई जिनकी पहचान पहचान कानपुर देहात निवासी पवन (27) तथा औरैया निवासी संदीप सिंह के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि हादसे मे साधना, रवि एवं एक अज्ञात युवक घायल हो गया जिन्हें सरसई नावर स्थित सामुदायिक स्वास्थ केंद्र (सीएचसी) में उपचार के लिये भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। 

यह भी पढ़ें : बिना नहाए स्कूल आई स्टूडेंट तो टीचर ने क्लास से निकाला, आहत 5वीं की छात्रा ने दे दी जान, चार शिक्षक नामजद 

कन्नौज : उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में एक प्राथमिक विद्यालय की पांचवीं कक्षा की छात्रा ने शनिवार को अपनी शिक्षिका की डांट से परेशान होकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, मृतक छात्रा की पहचान सौरिख थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी निधि (10) के रूप में हुई है। उसकी छोटी बहन तीन वर्षीय नेहा भी उसी स्कूल में पढ़ती है ... पढ़ें पूरी खबर ... 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static