चाचा बना चांडालः घर में अकेली पाकर भतीजी से किया दुष्कर्म, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा
punjabkesari.in Friday, Dec 15, 2023 - 05:03 PM (IST)

उरई: भतीजी से दुष्कर्म करने का आरोप झेल रहे चाचा को उस समय जोर का झटका लगा जब गवाह और साक्ष्यों के आधार पर न्यायाधीश ने दोष सिद्ध होने पर उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इसी के साथ 60 हजार रुपए अर्थदंड भी लगाया।
चाचा ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म कियाः पीड़िता
शासकीय अधिवक्ता बृजराज सिंह राजपूत ने बताया कि कालपी कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी किशोरी ने पांच मई 2022 को कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी। बताया था कि 12 जनवरी 2021 को जब वह घर पर अकेली कमरे में थी, तभी चाचा ने दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद चाचा ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। तहरीर में उसने बताया कि चाचा व दादी उसको कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम बागी ले गए थे वहां पर करीब चार माह रखा। इसके बाद उसको पिता वापस कालपी ले आए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छह मई 2022 व को आलमपुर के पास से चाचा को है पकड़कर जेल भेज दिया था।
दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा
अमरोहा: न्यायालय ने किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के दोषी को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई और 17000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। फैसले के बाद दोषी को जेल भेज दिया गया है।डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव में किसान का परिवार रहता है। 19 अक्तूबर 2016 की रात किसान परिवार के सदस्यों के साथ घर में सो रहा था। तभी जोया के मोहल्ला इकबाल नगर का रहने वाला नदीम किसान की 14 वर्षीय से बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया था। काफी तलाश करने के बाद भी किशोरी का कहीं पता नहीं चला था। इस मामले में किसान ने नदीम के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया था। पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं की बढ़ोतरी की थी। बाद में पुलिस ने आरोपी नदीम को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। जिसके कुछ दिन बाद आरोपी नदीम जमानत पर जेल से बाहर आ गया था। यह मुकदमा अपर सत्र न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट द्वितीय निशांत शैव्य की अदालत में चल रहा था। अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो एक्ट नवीन कुमार त्यागी पैरवी कर रहे थे। अपने बयानों में पीड़िता ने आरोपी को बचाने का प्रयास किया था। 12 दिसंबर को न्यायालय ने मुकदमे में सुनवाई की और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी नदीम को दोषी करार दिया था।