जमीन को लेकर चल रहे मनमुटाव में चाचा की गोली मारकर हत्या, आरोपी पिता के साथ फरार

punjabkesari.in Wednesday, Jun 28, 2023 - 04:14 PM (IST)

लखीमपुर खीरीः पसगवां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चोरहा खुर्रमनगर में दो सगे भाइयों में जमीन के विवाद को लेकर मनमुटाव ने इतना तूल पकड़ा कि भतीजे ने चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी अपने पिता के साथ फरार हो गया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

PunjabKesari

जमीन को लेकर चल रहा था मनमुटाव
ग्राम चोरहा खुर्रमनगर निवासी भंवर लाल के बेटे सुभाष वर्मा और अरविंद वर्मा एक मकान में ही रहते थे। केवल दरवाजे अलग अलग हैं। दोनों के बीच जमीन को लेकर मनमुटाव चल रहा था। भंवर लाल की मौत के बाद जमीन के तीन भाग हुए। सुभाष वर्मा और अरविंद वर्मा के अलावा एक हिस्सा भंवर लाल की पत्नी राजेश्वरी के नाम आया। राजेश्वरी सुभाष के साथ रहती थीं और उनके हिस्से पर सुभाष ही खेती करते थे। अरविंद वर्मा को लगता था कि मां अपना हिस्सा सुभाष को दे देगी। इसी बजह से वह और उसका बेटा नितिन सुभाष से रंजिश मानते थे। कई बार दोनों में विवाद भी हुआ था।

PunjabKesari

चाबी न देने पर नितिन ने तैश में आकर गोली मार दी
मंगलवार की सुबह 9 बजे अरविन्द के बेटे नितिन ने फसल में खाद डालने के लिए बग्गर के कमरे की चाबी चाचा सुभाष से मांगी। चाबी न देने पर नितिन ने तैश में आकर तमंचे से गोली चला दी। गोली 55 वर्षीय सुभाष के सीने में लगी। इसके बाद नितिन ने एक और फायर किया। दूसरी गोली लगने पर सुभाष जमीन पर गिर गये।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Related News

static