गैस के बढ़ते दामों पर अनोखा प्रदर्शन, सड़क पर चूल्हा रखकर बनाई रोटी

punjabkesari.in Saturday, Oct 13, 2018 - 06:14 PM (IST)

मेरठः रसोई गैस के लगातार बढ़ते दामों से जनता हलकान दिखाई दे रही है। आम लोग दिन प्रतिदिन बढ़ रहे रसोई गैस के दामों को लेकर परेशान दिखाई दे रहे हैं। रसोई गैस के बढ़ते दामों को लेकर आज कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अनोखे तरीके से विरोध किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेरठ के बच्चा पार्क इलाके पर सड़क पर बाकायदा चूल्हा लगाया और फिर उसपर रोटी बनाई।

प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि जब मोदी विपक्ष में थे तो तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने रसोई गैस के दाम बढ़ाए थे। तब मोदी समेत अन्य भाजपा नेताओं ने जमकर प्रदर्शन किया था, लेकिन आज जब खुद मोदी की भाजपा सरकार रसोई गैस के दाम बढ़ा रही है तो मोदी क्यों चुप बैठे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि मोदी नेतृत्व वाली भाजपा सरकार सिर्फ आम जनता को धोखा दे रहे हैं और प्रधानमन्त्री को देश की जनता को कोई फिक्र नहीं है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static