सिर पर जूते-चप्पलों की गठड़ी...सपा के पक्ष में वोट करने के लिए पूर्व मंत्री सुधाकर कश्यप ने दिलाई अनोखी शपथ

punjabkesari.in Friday, May 10, 2024 - 12:51 PM (IST)

कन्नौज: पूर्व मंत्री सुधाकर कश्यप का एक अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह जूतों की गठड़ी अपने सिर पर रखकर लोगों को सपा के पक्ष में वोट करने की शपथ दिलाते दिखाई दे रहे हैं। अब उनका यह अनोखा वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। देखें तस्वीरें....
PunjabKesari

PunjabKesari

दरअसल, तिर्वा के फगुहा कट पर कश्यप समाज की महापंचायत आयोजित की गई थी। जहां पूर्व मंत्री सुधाकर कश्यप ने लोगों को सपा के पक्ष में वोट करने के लिए कहा। इतना ही नहीं इसके बाद खुद अपने सिर पर जूतों की गठड़ी रखकर लोगों से सपा को वोट देने के लिए कसम खाने के लिए कहा। इसी दौरान बनाया गया वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

PunjabKesari

PunjabKesari
ये भी पढ़ें.....
- 'PM मोदी ने बिना भेदभाव के देश का विकास किया...', गोरखपुर में CM योगी का धुआंधार प्रचार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज चुनाव प्रचार करने गोरखपुर में पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरे देश में मोदी लहर है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है। पीएम मोदी ने बिना भेदभाव के देश का विकास किया है। पीएम मोदी ने दुनिया में देश का मान बढ़ाया है। इसी दौरान CM योगी ने कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Related News

static