अनोखी शादीः बाराती संग रायबरेली पहुंचा फ्रांस का दुल्हा, फ्रेंच भाषा में लिए 7 वचन

punjabkesari.in Wednesday, Feb 05, 2020 - 11:31 AM (IST)

रायबरेलीः कहते हैं कि प्यार मोहब्बत की कोई सीमा नहीं होती। यह धर्म, भाषा, जात-पात से परे होती है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है रायबरेली से जहां अनोखी शादी देखने को मिली। जहां रायबरेली की दुल्हन तो फ्रांस का दुल्हा था। वर्ष 2019 में जॉब के लिए फ्रांस गई रायबरेली की नीति फ्रांस के सिल्वा मार्टिन को दिल दे बैठी। रायबरेली के सारस होटल में हिंदू रीति-रिवाज से मंगलवार को ये अनोखी शादी संपन्न हुई।

बता दें कि इस शादी में कई बार भाषा को लेकर परेशानी हुई लेकिन दुल्हन और दूल्हे के दोस्तों ने ट्रांसलेशन कर सबकुछ सहज बना दिया। अनुवाद के जरिए ही दूल्हे सिल्वा मार्टिन ने विवाह के 7 वचन लिए। शादी पूरी तरह भारतीय रीति-रिवाज से हुई। दूल्हे सिल्वा मार्टिन की शादी का गवाह बनने के लिए फ्रांस से उनकी मां और एक दर्जन बाराती रायबरेली पहुंचे थे।

भारतीय रीति-रिवाज से हुई शादी की रस्म
रायबरेली के सारस होटल में हिंदू रीति-रिवाज से मंगलवार को ये अनोखी शादी संपन्न हुई। इस शादी में कई बार भाषा को लेकर परेशानी हुई लेकिन दुल्हन और दूल्हे के दोस्तों ने ट्रांसलेशन  कर सबकुछ सहज बना दिया। अनुवाद के जरिए ही दूल्हे सिल्वा मार्टिन ने विवाह के सात वचन लिए। शादी पूरी तरह भारतीय रीति-रिवाज से हुई। दूल्हे सिलवा मार्टिन की शादी का गवाह बनने के लिए फ्रांस से उनकी मां और एक दर्जन बाराती रायबरेली पहुंचे थे।

शादी में शरीक मेहमान भी दूल्हा-दुल्हन की जोड़ी देख खुश आए नजर
दुल्हन बनी नीति ने कहा कि मेरे माता-पिता इस शादी की इजाजत नहीं देते तो शायद हम यह शादी नहीं करते। शादी हिंदू रीति-रिवाज से पूरी हुई, दूल्हे सिल्वा मार्टिन ने सात वचनों को समझा और सात फेरे लिए। विवाह करवा रहे पंडित ने पूरे हिंदू रीति रिवाज से शादी संपन्न कराया। इस दौरान फ्रांस से आये दूल्हे के माता-पिता ने भी शादी की सभी रस्में पूरी कीं। विदेशी दूल्हे से शादी को लेकर नीति की मां नीरू बेदी और पिता संजय बेदी काफी खुश दिखे। शादी में शरीक होने वाले मेहमान भी दूल्हा-दुल्हन की इस जोड़ी को देख खुश दिखे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static