Road Accident: मथुरा में बाइक सवार भाइयों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

punjabkesari.in Monday, Aug 15, 2022 - 06:47 PM (IST)

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा के रिफाइनरी थाना क्षेत्र में आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की रात बाइक सवार दो सगे भाइयों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया जिससे इस घटना में एक भाई की मौत हो गयी जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार घटना रविवार रात की है। पुलिस ने बताया कि इटावा जिले के जसवंतनगर थाने के डुड्डा गांव निवासी दोनों भाई दिल्ली की एक निजी कंपनी में काम करते थे और रक्षाबंधन का त्यौहार मना कर देर रात बाइक से दिल्ली लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार टाउनशिप तिराहे के फ्लाईओवर पर उतरते समय बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे रामजीत (23) और रंजीत (24) घायल हो गये।

पुलिस ने बताया कि दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने रामजीत को मृत घोषित कर दिया और रंजीत की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रभारी निरीक्षक प्रशांत त्यागी ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Related News

static