यूपी में बेखौफ अपराधी, 30 वर्षीय युवक की गला दबाकर हत्या

punjabkesari.in Thursday, Aug 13, 2020 - 01:49 PM (IST)

हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जनपद में उस समय हड़कंप मच गया जब एक 30 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में नग्र अवस्था में मृत शव पाया गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक मामला जनपद हमीरपुर के विवाँर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम महेरा का है, जहां पर 30 वर्षीय युवक रात में अपने घर पर सो रहा था लेकिन सुबह उसका नग्न अवस्था में शव गाव के पास ही मृत अवस्था में पाया गया। गांव वालो ने बताया कि युवक के शरीर पर चोट के कई निशान भी था। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एसपी ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच के डॉग स्क्वायर टीम और फॉरेंसिक टीम की को लगा दिया गया है। जांच में जो भी साक्ष सामने निकल कर आएगा उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने में लगी हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Ramkesh

Related News

static