UP: भाई के सामने नाबालिग बहन के साथ 4 लोगों ने किया गैंगरेप, दरिंदो ने बनाया वीडियो

punjabkesari.in Sunday, Jul 25, 2021 - 12:14 PM (IST)

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले से दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मजबूर भाई के सामने दरिंदगी का वो काला खेल रचा दिया गया जो जिंदगी भर उसका पीछा करेगी। दरअसल, एक गांव में 15 साल की एक लड़की से उसके छोटे भाई के सामने 4 लोगों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं दरिंदो ने पीड़िता को धमकाने के लिए उसका वीडियो भी बना लिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक घटना के दौरान आरोपियों ने पीड़िता के छोटे भाई को हथियार का भय दिखा कर अपने काबू में कर लिया था। यह घटना शुक्रवार की रात पीड़िता के घर उस वक्त हुई, जब उसके माता-पिता कहीं बाहर गए हुए थे। उन्होंने बताया कि आरोपी राहीब, साहिब, आरिफ और मारूफ उसी गांव के रहने वाले हैं और घटना के बाद से फरार हैं। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद पीड़िता बेहोश हो गयी थी और उसके भाई ने पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी।

पुलिस उपाधीक्षक शरद चंद्र शर्मा ने कहा कि चारों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम का गठन कर दिया है जो दरिंदो की गिरफ्तारी के कयास में जुटी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static