यूपीः गाय काटते पाए गए 5 लोग, 85 किलो प्रतिबंधित मांस संग पुलिस ने किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Feb 02, 2021 - 03:19 PM (IST)

फर्रुखाबाद:  उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार गाय संरक्षण को लेकर सख्त है। इसके बावजूद ऐसे मामलों पर कोई लगाम लगती नहीं दिख रही है। ऐसे में फर्रुखाबाद में पुलिस ने गाय काटते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें एक महिला सहित आठ लोग गाय काट रहे थे तो वही पुलिस को देखकर तीन लोग भागने मे सफल रहे। पुलिस ने उनके पास से 85 किलो प्रतिबंधित मास  बरामद कर लिया है। वहीं पकडे गये पांचो का मेडिकल कराया गया है।

बता दें कि थाना जहानगंज क्षेत्र के जरारी गांव में 8 लोग एक गाय को काट रहे थे, पुलिस के पहुंचते ही तीन लोग भागने मे सफल रहे, पुलिस ने 5 आरोपी शादाब ,कासीम ,मेनाज, बबलू उर्फ केमिन व सावरीन को एक गाय को काट हुए हिरासत में ले लिया है। दरअसल पुलिस को सूचना मिली कि यह लोग अपने घर में एक गाय को काट रहे हैं तो सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पांचों को रंगे हाथ पकड़ लिया। जिनके पास से पुलिस ने एक छुरा, एक कुल्हाडी, तराजू 5 किलो 2 किलो 500 ग्राम के बाट बरामद किया और पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थानाध्यक्ष ने स्थानीय पशु चिकित्सा अधिकारी को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पशु चिकित्सा अधिकारी कमालगंज पहुंचे और उन्होंने मास की सैंपलिंग कराकर भेजा। पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने सूचना दी सूचना पर जहानगंज पशु चिकित्सा अधिकारी मौके पर पहुंचे मौके पर पहुंचकर प्रतिबंधित मास को सैंपल के लिए भेज दिया सैंपलिंग आने के बाद ही पता चलेगा यह मास गाय का है य भैंस का।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static