यूपीः घर में अकेला पाकर 7 वर्षीय मासूम संग दरिंदे ने किया रेप, गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Oct 15, 2020 - 01:27 PM (IST)

बांदाः हवस की आग में अंधे ये भूखे भेड़िये किसी भी हद तक जा कर घटना को अंजाम देते। ये अपनी हवस की आग को बुझाने के लिए किसी को भी अपना शिकार बना सकते हैं। फिर वो चाहे मासूम बच्चियां हो या फिर अधेड़ उम्र की महिलाएं जो भी मिला वो उन्हें अपना शिकार बनाते हुए उनके साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दे डालते हैं। ऐसा ही मामला आज फिर सामने आया है। जहां हवस के पुजारी ने एक 7 वर्षीय मासूम को अपना शिकार बनाया है।

बता दें कि मामला बांदा जनपद के बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां आज एक वहसी दरिंदे ने एक 7 वर्ष की मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। मामले की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि बच्ची की मां और दादी दोनों ही सुबह खेत में चारा काटने गयी हुई थी। तभी सुना घर पाकर पडोस में रहने वाला युवक उनके घर में घुस गया और सो रही बच्ची के दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दे कर मौके से फरार हो गया।

एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा ने बताया कि जब चारा काटने गए परिजन लौटे तो बच्ची के द्वारा पूरे मामले की जानकारी दी गई। तो तत्काल प्रभाव से परिजन थाना पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर उसके ऊपर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेजने का काम किया है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Moulshree Tripathi

Related News

static