राहुल गांधी के वीर सावरकर पर दिए गए बयान पर यूपी बीजेपी अध्यक्ष का पलटवार, कहा- इस तरह का बयान देशभक्तों का अपमान

punjabkesari.in Friday, Nov 18, 2022 - 04:01 PM (IST)

जौनपुर (जावेद अहमद) : प्रदेश में चल रहे उपचुनावों व निकाय चुनाव के तैयारियों के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी शुक्रवार को जौनपुर के दौरे पर पहुंचे। वहां BJP मुख्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी निकाय चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने की रणनीति पर चर्चा करने के बाद पत्रकारों से बात किया। इस दौरान पत्रकारों के राहुल गांधी का सावरकर पर दिए गए बयान को लेकर सवाल करने पर जोरदार हमला बोला कहा राहुल का बयान देशभक्तों का अपमान है।

प्रदेश में कांग्रेस की भूमिका खत्म
जिले के दौरे पर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि वीर सावरकर पर राहुल गांधी का दिया गया बयान दुखद है। इस तरह के बयान देकर वह उन देशभक्तों का अपमान कर रहे है। जिन्होंने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है। वीर सावरकर ने काफी समय तक आजादी के लिए कालापानी की कालकोठरी में रहकर संघर्ष किया। इस तरह के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के लिए कांग्रेस और राहुल गांधी जो बयान बाजी कर रहे हैं। उसे जनता समझ चुकी है। प्रदेश की राजनीति में राहुल गांधी और कांग्रेस की अब कोई भूमिका नहीं रहेगी।

भारत जोड़ो यात्रा इस्लामाबाद से शुरु करना चाहिए था
इसी दौरान किसी पत्रकार के भारत जोड़ो यात्रा को लेकर सवाल करने पर उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश का कोई भी हिस्सा अलग नहीं हुआ। जब देश का बंटवारा हुआ था। उस वक्त देश के प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू थे। उनके दादा के समय ही देश का बंटवारा हुआ। इसलिए राहुल गांधी को अपनी यात्रा कराची, इस्लामाबाद, लाहौर या मुल्तान से शुरू करनी चाहिए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prashant Tiwari

Related News

static