UP Board 12th Result 2022: 3 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं फेल, 22 लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने दी थी परीक्षा

punjabkesari.in Saturday, Jun 18, 2022 - 05:46 PM (IST)

लखनऊ: यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं।  इस बार 12वीं में कुल 22 लाख 37 हजार 578 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। जिसमें कि 3,28,329 तीन लाख 28 हजार 329 बच्चे फेल हो गए। यानी लड़कों का पास प्रतिशत जहां 81.21 फीसदी रहा तो फेल प्रतिशत 18.79 फीसदी रहा। वहीं लड़कियों का पास प्रतिशत 90.15 फीसदी रहा तो फेल प्रतिशत 9.85 फीसदी रहा।

यूपी बोर्ड कक्षा 12 वीं का परिणाम 2022 आधिकारिक वेबसाइट http://upresults.nic.in/ पर क्लिक करें। कक्षा 12वीं में फतेहपुर की दिव्यांशी को 95.40 फीसदी अंक लेकर टॉप किया है। दिव्यांशी ने 500 में से 477 अंक प्राप्त किए हैं। 95 फीसदी अंकों के साथ योगेश प्रताप सिंह दूसरे स्थान पर रहे हैं। प्रयागराज की जिया मिश्रा तीसरे स्थान पर हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Recommended News

Related News

static