UP By Election: कांग्रेस ने भी अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर ठोका दावा, क्या अब इंडिया गठबंधन में पड़ेगी दरार?

punjabkesari.in Tuesday, Oct 08, 2024 - 10:05 AM (IST)

UP News (अश्वनी सिंह): उत्तर प्रदेश के अयोध्या में मिल्कीपुर सीट आने वाले दिनों में उपचुनाव होने वाला है। यह सीट अवधेश प्रसाद के सांसद हो जाने की वजह से खाली हो गई थी। इस सीट पर समाजवादी पार्टी अवधेश प्रसाद के बेटे को टिकट देने की बात कह चुकी है। अब कांग्रेस ने भी इस सीट पर दावा ठोक दिया है। अब यह सीट दोनों पार्टियों में विवाद का विषय बन सकती है। अब देखना यह होगा कि क्या इस सीट को लेकर इंडिया गठबंधन में दरार पड़ेगी या कोई बीच का रास्ता निकलेगा?

'मिल्कीपुर सीट कांग्रेस के खाते में दी जाए'
बता दें कि मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के घटक दल कांग्रेस ने भी दावा कर दिया है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि यहां के स्थानीय कार्यकर्ताओं की मांग है कि यह सीट कांग्रेस को मिले। उन्होंने कहा कि मिल्कीपुर सीट कांग्रेस के खाते में दी जाए।कहा कि 16 अक्टूबर को मिल्कीपुर क्षेत्र में संविधान बचाओ सम्मेलन आयोजित होगा। इसमें कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। तब इस विषय पर विस्तार से चर्चा होगी।

अवधेश प्रसाद के बेटे को टिकट मिलने की जताई जा रही उम्मीद
इंडिया गठबंधन के घटक दल समाजवादी पार्टी से सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को टिकट मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। अनौपचारिक रूप से उनके नाम की घोषणा भी हो गई है। सूत्रों के अनुसार, सपा प्रमुख उनके नाम पर हरी झंडी दे चुके हैं ऐसे में अब कांग्रेस का दावा गठबंधन के लिए शुभ संकेत नहीं है।

यह भी पढ़ेंः 'भाजपा ने साजिश और षड़यंत्र की सीमाएं पार कर दी है...' अखिलेश यादव का बड़ा आरोप
​​​​​​​समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा अपने राजनीतिक लाभ के लिए सत्ता का दुरूपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने साजिश और षड़यंत्र की सीमाएं पार कर दी है। जनता भाजपा की सत्ता लोलुपता समझ गयी है। भाजपा ने आम जनता, किसानों, नौजवानों, व्यापारियों, गरीबों के साथ विश्वासघात किया है। 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी। जनता भाजपा की कोई साजिश नहीं चलने देगी।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static