यूपी उपचुनाव: कानपुर में EVM खराब होने से मतदाताओं में रोष

punjabkesari.in Monday, Oct 21, 2019 - 09:02 AM (IST)

कानपुर: उत्तर प्रदेश की 11 सीटों पर हो उपचुनाव के लिए मतदान सुबह से जारी है। इस बीच कानपुर के काकादेव के एम ब्लॉक में ईवीएम के खराब होने की खबर है। जिसकी वजह से मतदाताओं में रोष देखा जा रहा है। 

बता दें कि इस चुनाव में भाजपा, कांग्रेस, सपा, बसपा समेत निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में हैं। सत्तारूढ़ भाजपा को सपा-बसपा से कड़ी टक्कर मिल रही है। वहीं पहली बार उपचुनाव में उतरी बसपा भी किस्मत आजमा रही है। 

महाराष्ट्र और हरियाणा में सभी सीटों पर हो रहा मतदान
गौरतलब है कि महाराष्ट्र और हरियाणा में सभी सीटों पर विधानसभा के लिए मतदान हो रहे हैं। इन राज्योंमें सत्तारूढ़ भाजपा और मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है। वहीं कई सीटों पर अन्य पार्टियों के उम्मीदवारों से दोनों पार्टियों को कड़ी टक्कर मिल रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static