यूपीः किसान महापंचायत को आज संबोधित करेंगे दिल्ली के CM केजरीवाल, पूरी हुई तैयारियां

punjabkesari.in Sunday, Feb 28, 2021 - 09:05 AM (IST)

मेरठः केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के विरोध और वापसी के लिए आंदोलन पर बैठे किसानों की आड़ में राजनीतिक जगत अपनी रोटी अच्छे से सेंक रहा है। ऐसे में कांग्रेस के बाद आम आदमी पार्टी भी किसान महापंचायत कर किसानों को संबोधित करने की तैयारी में हैं। इसी क्रम में आज मेरठ के संस्कृति रिसॉर्ट मैदान में दिल्ली के मुख्यमंत्री व आप के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल महापंचायत को संबोधित करेंगे।

बता दें कि केजरीवाल किसान आंदोलन के साथ ही पश्चिम यूपी के किसानों के मुद्दों को उठाएंगे। महापंचायत के मंच पर खासबात यह होगी कि हाल ही में दूसरे दलों को छोड़कर पार्टी में शामिल हुए कई नेताओं के साथ किसान संगठनों के प्रतिनधि और खापों को चौधरी भी होंगे। इस बाबत आप के सांसद, विधायकों, पदाधिकारियों और नेताओं ने महापंचायत की तैयारियों को पूरा कर लिया। प्रशासन की ओर से भी अनुमति जारी कर दी गई। इसकी जानकारी प्रदेशाध्यक्ष सभाजीत सिंह ने दी। आम आदमी पार्टी की ओर से सूबे में पहली किसान महापंचायत पश्चिम यूपी में आयोजित की जा रही है। महापंचायत स्थल पर सभी तैयारियों का सांसद संजय सिंह और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने जायजा भी लिया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static