Aligarh News: मेहनताना मांगने पर दबंगों ने महिला को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, वीडियो वायरल

punjabkesari.in Tuesday, Jul 11, 2023 - 06:13 PM (IST)

Aligarh News: उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ जिले के थाना टप्पल क्षेत्र में मजदूरी के पैसे मांगने गई महिला को दबंगों ने जमकर पीटा। बताया जा रहा है कि दबंग लोगों ने पहले घर पर महिला से छेड़खानी करने की कोशिश की। इसके बाद महिला को रास्ते में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई है।

जानें क्या है पूरा मामला?
दरअसल पूरा मामला जिले के थाना टप्पल क्षेत्र के एक गांव का है। जहां की निवासी एक महिला अपनी मजदूरी के ₹400 मांगना दबंग लोगों के घर पर गई। वहीं, जब महिला ने दबंग लोगों से अपने पैसे मांगे तो उन्होंने महिला को 400 रूपए की जगह 250 रुपए दिए। जिस पर महिला ने कहा कि 250 रुपए नहीं है, ₹400 हैं। इस पर दबंग लोगों ने महिला के साथ छेड़खानी शुरू कर दिए। जिससे महिला वहां से अपनी जान बचाकर भागने लगी तो महिला को बीच रास्ते में गिरा कर दबंग लोग महिला को लात मारने लग गए। इसी दौरान किसी ने महिला को मारते हुए दबंगो का वीडियो बना लिया और फिर इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद पीड़िता अपने परिवार के साथ थाना टप्पल पहुंची और दबंगों के खिलाफ तहरीर दी। पीड़िता ने तहरीर में छेड़खानी और एक कुंडल गुम हो जाने का भी आरोप लगाया है। वहीं, अलीगढ़ की थाना टप्पल पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Related News

static