UP: लुक्सर जेल में बंद दोषी की मौत, पुलिस बोलीं- कैंसर से पीड़ित था कैदी

punjabkesari.in Saturday, Aug 12, 2023 - 01:19 PM (IST)

नोएडा: उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर के लुक्सर जेल में बंद आजीवन कारावास के सजायाफ्ता 63 वर्षीय कैदी की आज मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कैदी की पहचान मलुवा के तौर पर की गयी है और वह बुलंदशहर का रहने वाला था । उन्होंने बताया कि जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद में हुई एक हत्या के मामले में उसे आजीवन कारावास की सजा हुई थी। उन्होंने बताया कि कैंसर से पीड़ित कैदी को मौजूदा समय में जनपद गौतमबुद्ध नगर के लुक्सर जेल में रखा गया था। उन्होंने बताया कि कैदी को उपचार के लिए बीती रात को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि थाना इकोटेक- प्रथम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। हालांकि जेल प्रशासन और पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही मामले में और जानकारी सामने आएंगी।

ये भी पढ़ें:-  वाराणसी: काशी में सर्व सेवा संघ परिसर में एक साथ गरजे 6 बुलडोजर, 10 कार्यकर्ता हिरासत में
वाराणसी: वाराणसी के सर्व सेवा संघ परिसर में 12 बिल्डिंग को शनिवार सुबह बुलडोजर चलाकर जमीदोंज कर दिया गया। मकानों को तोड़ने के लिए परिसर कुल 6 बुलडोजर लगाए गए थे। वहीं, ध्वस्तीकरण के दौरान संघ के कुछ कार्यकर्ताओं ने विरोध किया तो 10 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static