UP: मीडिया के सवालों पर भड़के शिक्षा मंत्री, पत्रकार से की बदसलूकी

punjabkesari.in Wednesday, Aug 17, 2022 - 05:55 PM (IST)

फिरोजाबाद: प्रेस और समाचार लोकतंत्र में चौथा स्तंभ माना जाता है इसे लेकर उत्तर प्रदेश प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रियों, विधायकों को भी हिदायत दी है की मीडिया और विपक्ष की बात को सुने। जिससे जनता की समस्याओं का निदान हो सके, लेकिन योगी सरकार के मंत्री ही उनके आदेशों की धज्जियां उड़ाने में लगे है। ऐसा ही ताजा मामला फिरोजाबाद से सामने आया है जहां पर सत्ता के नशे में चूर उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने मीडिया के सवालों पर भड़क गए। यहां तक टीवी चैनल की माइक को फेंकने की कोशिश करने लगे। और पत्रकार से बदसलूकी करने लगे। बोले कि आप हटाइए इसको जब ऊपर से डायरेक्शन है तो सवाल क्यों कर रहे हैं।

बता दें कि आजादी के समय देश के हुए विभाजन को लेकर "विभाजन की विभीषिका 14 अगस्त" को नगर के सुभाष तिराहे से गांधी पार्क तक पैदल यात्रा निकाली गई । वहीं एक अन्य कार्यक्रम में भाग लेने के लिए योगी सरकार के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय फिरोजाबाद पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद एक न्यूज चैनल के पत्रकार ने उनसे बात करना चाही तो वह आग बबूला हो गए। इस पूरे घटनाक्रम की लोगों ने जमकर निंदा की। सवाल यह है कि अनुशासन के लिए जानी जाने वाली पार्टी भारतीय जनता पार्टी की योगी सरकार के मंत्री का सार्वजनिक रूप से एक पत्रकार के प्रति इस तरह का गलत व्यवहार क्या दर्शाता है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि आम जनता ऐसे मंत्री से क्या उम्मीद कर सकती है। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ को इस मामले को संज्ञान लेकर ऐसे मंत्री पर क्या कार्रवाई करेंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static