UP GIS-2023: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी बोले- CM योगी के नेतृत्व में विकास योजनाओं को लागू करने में आई तेजी

punjabkesari.in Sunday, Feb 12, 2023 - 10:05 PM (IST)

लखनऊ: केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लखनऊ में वैश्विक निवेशक सम्मेलन के आखिरी दिन कहा कि योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रदेश के विकास और योजनाओं को लागू करने में काफी तेजी आई है। मंत्री ने 'शहरी विकास से आर्थिक विकास' विषय पर परिचर्चा में कहा कि हमारे शहर हमारी अर्थव्यवस्था के परिवर्तन के वाहक हैं।   
PunjabKesari
आज भारत मेट्रो रेल सेवा में विश्व के शीर्ष पांच देशों में से एक है
मंत्री ने कहा, जून 2015 में प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू किए जाने के बाद से 17 महीने तक इस राज्य में मात्र 17 हजार प्रधानमंत्री आवास बन पाए।” उन्होंने कहा कि लेकिन उसके बाद 2017 में उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनने के बाद अगले 17 महीनों में 17 लाख आवास बने जो उत्तर प्रदेश की सफलता की कहानी बताने के लिए काफी है। पुरी ने कहा कि मेट्रो रेल को अटल जी ने शुरू किया था, आज भारत मेट्रो रेल सेवा में विश्व के शीर्ष पांच देशों में से एक है। उन्होंने कहा कि साथ ही जो परियोजनाएं रही हैं उस आधार पर भारत अगले कुछ महीनों में विश्व के शीर्ष तीन देशों में शामिल होगा।
PunjabKesari
उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने कही ये बात
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने कहा, “जब मैं मंत्री बना तब मैंने महसूस किया कि शहर के विकास में सफाई बड़ी समस्या है। मैंने शहर की सफाई का अभियान चलाया और आज के समय में सुबह पांच बजे इसकी शुरुआत हो जाती है।” इस परिचर्चा में प्रदेश सरकार में प्रमुख सचिव (नगर विकास) अमृत अभिजात, प्रमुख सचिव आवास नितिन रमेश गोकर्ण ने भी अपने विचार रखे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Related News

static