यूपीः घर के बाहर खेल रहे मासूम का दरिंदों ने काटा गुप्तांग, खून से लथपथ देख उड़े परिजनों के होश

punjabkesari.in Friday, Mar 05, 2021 - 05:22 PM (IST)

लखीमपुर खीरीः दरिंदों के दरिंदगी की कोई सीमा नहीं होती है। इनका मनोरंजन भी खौफनाक व जघन्य अपराध होता है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी का है। जहां घर के बाहर खेल रहे आठ साल के मासूम का बाइक सवार बदमाशों ने गुप्तांग काटा डाला।

बता दें कि मामला मैलानी थाना क्षेत्र के  ग्राम पंचायत रामपुर डाटपुर के मजरा अर्जुनपुर का है। आठ साल का बेटा अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी बीच दो नकाबपोश बदमाशों ने बच्चे को पकड़ लिया और उसका गुप्तांग काट दिया। खून से लथपथ बच्चे की रोने की आवाज सुनकर परिजन घर से बाहर आए तो बच्चे की हालत देखकर दंग रह गए। उन्होंने तत्काल पुलिस को जानकारी दी। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने 2867 एंबुलेंस को बुलाया और बच्चे को सीएचसी ले गए। यहां बच्चे की हालत गंभीर देखकर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस खौफनाक कांड को निर्मम तरीके से मासूम संग अंजाम देने वाले दरिंदों का दिल भी नहीं पसीजा। वहीं पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Moulshree Tripathi

Related News

static