UP: नसबंदी को लेकर बढ़ा पुरुषों का रुझान, 29 प्रतिशत की हुई वृद्धि

punjabkesari.in Monday, Jul 08, 2024 - 05:26 PM (IST)

लखनऊ : परिवार नियोजन सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ने से प्रदेश में परिवार नियोजन साधनों के उपयोग में भी वृद्धि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े बताते हैं कि वर्ष 2022-23 से 2023-24 तक कुल परिवार नियोजन साधनों के उपयोग में 14 फीसद की वृद्धि हुई है। नसबंदी में पुरुषों का रुझान बढ़ा है, 29 प्रतिशत वृद्धि पुरुष नसबंदी में और महिलाओं में 17 फीसद का इजाफा हुआ है। वहीं, त्रैमासिक गर्भनिरोधक इंजेक्शन अंतरा के इस्तेमाल में 41 फीसद हुई है।

Sterilization,जागरूकता अभियान का असर, मुंबई में 25 प्रतिशत बढ़ी पुरुष नसबंदी  - male sterilization increased by 25 percent in mumbai - Navbharat Times

आईयूसीडी के उपयोग में हुआ 12 प्रतिशत का इजाफा
महाप्रबंधक परिवार नियोजन डॉ. सूर्यांश ओझा ने रविवार को बताया कि प्रसव उपरांत परिवार नियोजन में इंट्रायूटेरिन कॉन्ट्रासेप्टिव डिवाइस (पीपीआईयूसीडी) के इस्तेमाल में 24 फीसद की वृद्धि हुई है, जबकि आईयूसीडी के उपयोग में 12 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। इसके अलावा गर्भनिरोधक गोली छाया का उपयोग करने वाली महिलाओं की संख्या में 20 फीसद बढ़ोत्तरी हुई हैं। उन्होंने बताया कि 2022-23 में 35.23 लाख लोगों ने परिवार नियोजन साधनों का इस्तेमाल किया, जबकि गत वित्तीय वर्ष 2023- 24 में यह संख्या बढ़कर 40.21 लाख हो गई है।

Male Vasectomy Is Less Expensive Than Female Sterilization - Amar Ujala  Hindi News Live - नसबंदी को लेकर आखिर कब बदलेगी पुरुषों की मानसिकता?

वित्तीय वर्ष 2023-24 में अब तक 12 पुरुषों ने नसबंदी कराई 
कासगंज: वित्तीय वर्ष 2023-24 में अब तक 12 पुरुषों ने नसबंदी कराई है। वहीं महिलाओं की संख्या इस वित्तीय वर्ष में 1068 पहुंच गई है। जिले की बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के तमाम प्रयास कर रहा है। महिलाओं को जागरूक करने के लिए खुशहाल परिवार दिवस का आयोजन किया जाता है। वहीं जनसंख्या नियंत्रण में पुरुषों की भागीदारी बढ़ाने के लिए भी विभाग प्रोत्साहित कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग का नसबंदी में पुरुषों की भागीदारी बढ़ाने पर पूरा जोर है। इसके लिए विभाग लगातार अभियान चला रहा है। अभियान के दौरान पुरुषों को प्रेरित करने के साथ ही इन्हें नसबंदी के लिए आयोजित होने वाले शिविरों तक लाने का प्रयास हो रहा है। इसके नतीजे भी आने लगे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Related News

static