UP News: डिप्टी CM ने अखिलेश पर साधा निशाना, कहा- 'राम भक्तों पर गोली चलवाने वालों को राम भक्त कभी माफ नहीं करेंगे'
punjabkesari.in Thursday, Jun 08, 2023 - 12:28 PM (IST)

UP News: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi party) के नैमिषारण्य में प्रशिक्षण शिविर को लेकर सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। दरअसल, बांदा (Banda) जिले में बीजेपी (BJP) के प्रबुद्ध सम्मेलन में पहुंचे डिप्टी सीएम ने अपने संबोधन में अखिलेश पर तंज कसते हुए कहा कि, सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली। इसके बाद उन्होंने राम भक्तों पर गोलियां चलाने की बात कर कहा, जिन्होंने राम भक्तों पर गोली चलाने का काम किया है उन्हें राम भक्त और भगवान कभी माफ नहीं करेंगे।
बता दें कि, भाजपा सरकार 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर जनता से संपर्क कर रहे है। इसी के मद्देनजर डिप्टी सीएम बांदा में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे है। जहां पर उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए विरोधी दल पर जमकर निशाना साधा है। उनके निशाने पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी रहीं। पाठक ने अखिलेश यादव के नैमिषारण्य दौरे पर चुटकी लेते हुए कहा, 'सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली, जब सपा की सरकार थी तब अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चला कर रक्त बहाने का काम सपा ने किया था, आप नैमिषारण्य ही नहीं, कहीं भी चले जाइए आपको राम भक्त और भगवान राम कभी माफ नहीं करेंगे। हत्यारों को पनाह देने का काम हमारी संस्कृति नहीं करती।'
डिप्टी सीएम ने कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने आजाद भारत की परिकल्पना की थी, कांग्रेस ने उनका नाम तो लिया, लेकिन उनके उसूलों को लागू नहीं किया। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी दुनिया में सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं। 2024 में भी मोदी के नेतृत्व में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी। इन 9 वर्षों में देश और दुनिया में भारत तेजी के साथ बदला है। 2014 से पहले भारत की छवि दुनिया के पैमाने में भ्रष्टाचार करने वाले देश की सूची में बहुत तेजी के साथ ऊपर जा रही थी। भारत माता का दामन दागदार करने में कांग्रेस ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया के तमाम राष्ट्रों का दौरा किया और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जो अधूरे काम थे उनको पूरा करने के साथ ही गरीब कल्याण के लिए तमाम योजनाएं देश में चलाई। वहीं, उन्होंने कहा कि 2024 में भी भाजपा बड़ी जीत हासिल करेंगी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

महानगर में डेंगू का कहर जारी, जानें कितने मामले आए सामने

Parivartini Ekadashi: आज करें ये उपाय, श्री हरि की कृपा से खुशियां खटखटाएंगी आपका द्वार

Anant Chaturdashi का व्रत देता है 14 साल तक शुभ फल, जानिए पूजा की विधि और महत्व

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर नए सर्वेक्षण में खुलासा, बाइडेन लोकप्रियता मामले में ट्रंप से 10 अंक पिछड़े