पेड़ के नीचे सो रहा था परिवार, पलक झपकते ही 5 महीने का मासूम गायब... CCTV में कैद हुए बच्चा चोर

punjabkesari.in Thursday, Sep 10, 2026 - 08:54 AM (IST)

Mathura News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर उन्नाव से परिवार सहित श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन करने आए देवशंकर मिश्र का 5 माह का बच्चा दंपति बनकर आए युवक-युवती सोते समय उठा ले गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उस समय देवशंकर मिश्र परिवार सहित रेलवे स्टेशन के बार पेड़ के नीचे सोए हुए थे और उनकी पत्नी बच्चे को लेकर वहीं बैठी थीं। लेकिन जैसे ही वह कुछ देर के लिए वहां से हटीं, वैसे ही खुद को पति-पत्नी बता रहे युवक-युवती उनका 5 माह का बच्चा उठा ले गए। चूंकि घटनास्थल राजमार्ग थाना अंतर्गत आता है इसलिए वहां मामला दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी गई है। वैसे, रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में कथित दंपति बच्चे को ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है।

ये भी पढ़ें:- गला काटकर पत्नी की हत्या, बच्चों को लेकर पूरा परिवार फरार... पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज

राजमार्ग थाना प्रभारी अरविंद कुमार राठी ने बताया कि यह घटना मंगलवार तड़के की है। परंतु, पीड़ित परिवार कल देर रात उनके पास पहुंचा और घटना की जानकारी दी। तब देर रात यह मामला दर्ज किया गया। राजमार्ग थाना पुलिस ने अज्ञात दंपति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रिफाइनरी क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर बच्चे की तलाश की जा रही है। पुलिस की कई टीम आरोपियों और बच्चे की तलाश में जुटी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static