UP Nikay Chunav: कानपुर जनसभा में CM योगी बोले- 'अब दंगा कर्फ्यू नहीं होता...उत्सव मनते हैं'

punjabkesari.in Tuesday, May 09, 2023 - 03:03 PM (IST)

कानपुरः उत्तर प्रदेश में 11 मई को होने वाले नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है। आज शाम 6 बजे प्रचार थम जाएगा। ऐसे में प्रचार थमने से पहले भाजपा के स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कानपुर जिले में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे है। इस दौरान सीएम ने बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की और विपक्ष पर जमकर जुबानी हमला किया। वहीं, सीएम योगी ने अपनी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई।

PunjabKesari

यह भी पढ़ेंः OP राजभर ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- BJP ने जनता में बनाया खौफ का माहौल, लोग श्री राम का नाम लेने से भी डरते हैं

अब कानपुर में दंगा कर्फ्यू नहीं होता हैः CM
दक्षिण कानपुर क्षेत्र में किदवई नगर के कमर्शियल मैदान में आयोजित जनसभा को मुख्यमंत्री योगी संबोधित कर रहे थे। वह मंच से पांच निकाय क्षेत्रों को साध रहे। सीएम लोगों से ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने का आह्वान किया। इसी दौरान उन्होंने कहा कि, पूर्ववर्ती सपा-बसपा सरकार ने प्रदेश को कई दशक पीछे धकेला था। लेकिन, भाजपा ने विकास की गति को तेज किया है। कानपुर में पहले कट्टे बनते थे। उपद्रव और दंगे होते थे। अब उत्सव मनते हैं, युवाओं के हाथों में पहले तमंचे होते थे...अब टैबलेट्स हैं। उन्होंने कहा कि, कानपुर में अब दंगा कर्फ्यू नहीं होता है।

PunjabKesari

यह भी पढ़ेंः UP Nikay Chunav: अखिलेश यादव के अलीगढ़ रोड शो में दिखा बुलडोजर, पुलिस ने दर्ज की FIR

यहां कनेक्टिविटी बढ़ने से प्रोडक्टिविटी बढ़ी हैः योगी
सीएम योगी के कहा कि, कानपुर में कनेक्टिविटी बढ़ने से प्रोडक्टिविटी बढ़ी है। कानपुर में इसी महीने एयरपोर्ट का हम उद्घाटन करने वाले हैं। रिंग रोड बनने वाली है। मेट्रो का काम भी चल रहा है। आज गुंडा टैक्स और वसूली नहीं हो रही है। लोगों को सुरक्षा के साथ विकास मिल रहा है। बता दें कि यहां पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों ने उनका जमकर स्वागत किया। उनके साथ मंच पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, सांसद सत्यदेव पचौरी और देवेंद्र सिंह भोले सहित भाजपा के अन्य नेता, सांसद और विधायक मौजूद हैं।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Recommended News

Related News

static