UP पंचायत चुनाव 2021: जानिए अब तक किस-किस जिले में जारी हुई आरक्षण की नई लिस्ट

punjabkesari.in Saturday, Mar 20, 2021 - 06:10 PM (IST)

लखनऊ: यूपी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (UP Panchayat Election 2021) को लेकर कई जिलों की शनिवार को आरक्षण सूची जारी कर दी है। दरअसल, कोर्ट के आदेश के बाद वर्ष 2015 को आधार वर्ष मानते हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की नई आरक्षण सूची शनिवार की सुबह कई जिलों की नई लिस्ट जारी कर दी गई। नई सूची में ग्राम पंचायत, जिला पंचायत सदस्यों और ब्लॉक प्रमुखों की स्थिति में बदलाव देखने को मिलें हैं। 

बलिया में जारी आरक्षण सूची 
जिले में कुल 17 ब्लॉक हैं। ब्लॉक की 6 सीटें अनरिजर्व्ड हैं। ग्राम पंचायत के लिए 940 सीट हैं। इनमें सामान्य वर्ग के लिए 320, महिला के लिए 153, ओबीसी के लिए 167, ओबीसी महिला के लिए 91, अनुसूचित जाति की 100, अनुसूचित महिला की 56, अनुसूचित जनजाति की 34 और अनुसूचित जनजाति महिला के 19 सीटें आरक्षित की गई हैं।

अमेठी में भी जारी आरक्षण सूची
2015 के आरक्षण के मुताबिक अमेठी जिले में आरक्षण की अनंतिम प्रकाशन सूची सार्वजनिक होने के बाद जिले में करीब 50 से 60 सीटों पर बदलाव किया गया है। सूची में बदलाव के बाद कहीं ना कहीं जो कैंडिडेट पहले से चुनाव की तैयारियों में लग गए थे, उनको नई सूची आने के बाद झटका लगा है। वहीं, नए प्रत्याशियों के चेहरे पर खुशी का मौका है।

मैनपुरी जिले की नई आरक्षण लिस्ट जारी
मैनपुरी जिले में 549 ग्राम पंचायत, 30 जिला पंचायत सदस्य, 761 क्षेत्र पंचायत, 9 ब्लॉक प्रमुख और 6967 ग्राम पंचायतों की सूची जारी की गई। आज से ही लिस्ट को लेकर आपत्तियां दर्ज कराई जाएंगी। 

मिर्जापुर जिले की आरक्षण सूची पर एक नजर 
जिला पंचायत सदस्य के 44 पदों में से 30 पद आरक्षित हैं और 14 अनारक्षित हैं। इसी प्रकार ब्लॉक प्रमुख के 12 पदों में से आठ पद आरक्षित किए गए हैं। प्रमुख में से एससी दो, ओबीसी दो, ओबीसी व एससी महिला की एक-एक सीट तथा दो महिला की सीट आरक्षित है। इसमें चार अनारक्षित है। इसी प्रकार जिला पंचायत में ओबीसी सात, आठ एससी, पांच एससी महिला, चार ओबीसी महिला, छह महिला, तथा 14 सीट अनारक्षित है। इसके साथ ही आठ सौ नौ ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों की आरक्षण की सूची भी जारी कर दी गई है।

कानपुर में आरक्षण सूची पर एक नजर 
जिले में कुल 10 ब्लॉक में से 5 क्षेत्र पंचायत प्रमुख की सीटों में बदलाव किया गया है। वहीं, कानपुर के बहुचर्चित गांव बिकरू की स्थिति भी साफ़ हो गई है। इसके अलावा एक सीट अनुसूचित जाति महिला, एक सीट अनुसूचित जाति, एक सीट पिछड़ा वर्ग और एक सीट पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित की गई है। इसमें बिल्हौर ब्लॉक प्रमुख पद अनुसूचित जाति महिला, बिधनू ब्लॉक सीट अनुसूचित जाति, ककवन ब्लॉक प्रमुख पद पिछड़ा वर्ग महिला और भीतरगांव ब्लॉक सीट पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित की गई है। कल्याणपुर और सरसौल ब्लॉक प्रमुख पद महिला के लिए आरक्षित की गई है। इसी तरह शिवराजपुर, चौबेपुर, घाटमपुर और पतारा ब्लॉक प्रमुख पद अनारक्षित हो गया है।

लखीमपुर खीरी की आरक्षण सूची जारी 
जिले में ब्लॉक प्रमुख की कुल 15 सीटे हैं, जिनमें 6 सीटें अनारक्षित हैं। वहीं, जिसा पंचायत सदस्यों की कुल 72 सीट हैं, जिनमें 18 सीटें अनरिजर्व्ड हैं। इसके अलावा बीडीसी की 114 सीटों की आरक्षण सूची जारी की गई है। 

गाजियाबाद की आरक्षण सूची जारी 
गाजियाबाद में 946 ग्राम पंचायत, 52 जिला पंचायत सदस्य, 1315 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 12,147 ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों पर चुनाव होना है। नई लिस्ट में भोजपुर पंचायत सीट अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित है, वहीं लोनी पिछड़े वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है। जबकि मुरादनगर और रजापुर सीट अनरिजर्व्ड कैटिगरी के रखी गई हैं। हालांकि यह अभी यह अनंतिम सूची है। फाइनल लिस्ट आना अभी बाकी है।

चंदौली जिले की आरक्षण सूची जारी 
चंदौली जिले में ग्राम प्रधान के 734, बीडीसी के 886 और 9 ब्लॉक प्रमुख पदों की आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। 

अयोध्या की आरक्षण सूची पर एक नजर
अयोध्या जिले में क्षेत्र पंचायत प्रमुख (ब्लॉक प्रमुख) की कुल 11 सीटों में 5 सीटों पर कोई आरक्षण नहीं हैं। वहीं, एक-एक सीट SC और OBC के लिए आरक्षित की गई हैं। 2 सीटें महिलाओं को मिली हैं. इसके अलावा, एक-एक सीट पर SC महिलाओं और OBC महिलाओं की दावेदारी होगी। 

इटावा पंचायत सदस्यों की आरक्षण की सूची 
यूपी पंचायत चुनाव 2021 में की नई लिस्ट में जिले के आठ ब्लाक प्रमुख पद का आरक्षण बदल गया है। नई लिस्ट में महेवा व भरथना की सीट एससी के लिए आरिक्षत हो गई हैं। महेवा के ब्लाक प्रमुख का पद भी एससी महिला के लिए आरक्षित हो गया है। सैफई की ब्लाक प्रमुख की सीट समान्य वर्ग के खाते में गई है। ताखा की सीट ओबीसी महिला के लिए आरक्षित हो गई है। बसरेहर अनारक्षित है। जसवंतनगर महिला के लिए आरक्षित हो गई है। बढ़पुरा ,चकरनगर की सीट ओबीसी के लिए आरक्षित हो गई है। 

इटावा में जिला पंचायत सदस्यों का आरक्षण की सूची इस प्रकार है. ताखा प्रथम- ओबीसी ,ताखा द्वितीय- अनारक्षित,ताखा तृतीय- ओबीसी, बसरेहर प्रथम- अनारक्षित,बसरेहर द्वितीय- एससी,बसरेहर तृतीय- ओबीसी,सैफई प्रथम- अनारक्षित,सैफई द्वितीय- अनारक्षित, जसवंतनगर प्रथम- एससी महिला,जसवंतनगर द्वितीय- ओबीसी महिला, जसवंतनगर तृतीय- अनारक्षित,भरथना प्रथम- अनारक्षित, भरथना द्वितीय- एससी,भरथना, तृतीय- एससी महिला,बढ़पुरा प्रथम -ओबीसी,बढ़पुरा द्वितीय- ओबीसी महिला,बढ़पुरा तृतीय-महिला,महेवा प्रथम-अनारक्षित, महेवा द्वितीय- महिला, महेवा तृतीय-एससी,महेवा चतुर्थ-महिला,महेवा पंचम-एससी, चकरनगर प्रथम-महिला, चकरनगर द्वितीय की सीट आरक्षित हो गई है। 

महोबा जिले की आरक्षण सूची जारी 
महोबा जिले के जिला पंचायत सदस्य की 14 सीटों में से 5 सीटें अनारक्षित रखी गई हैं। पिछड़े वर्ग के लिए 2 सीटें व पिछड़े वर्ग की महिला के लिए एक सीट रिजर्व की गई है। 

इस तारीख को अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा
सोमवार 22 मार्च तक इन सूचियों का प्रकाशन होगा। इसके साथ ही 20 मार्च से 23 मार्च के बीच इस पहली सूची पर दावे और आपत्तियां दाखिल की जा सकेंगी। 24 से 25 मार्च के बीच इन दावे और आपत्तियों का संकलन कर उनका निस्तारण किया जाएगा। इसके साथ ही अंतिम सूची तैयार की जाएगी। 26 मार्च को इस अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static