हर्ष फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को UP पुलिस ने किया गिरफ्तार, 4 खोखा कारतूस बरामद

punjabkesari.in Tuesday, Dec 15, 2020 - 10:32 AM (IST)

संभल: उत्तर प्रदेश की संभल जिला पुलिस ने रजपुरा इलाके मेंं हर्ष फायरिंग कर वीडियो वायरल करने वाले दोनों आरोपियों को आज गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार भी बरामद कर लिए। गुन्नौर के पुलिस क्षेत्राधिकारी के.के. सरोज ने  यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोमवार को पुलिस ने हर्ष फायरिंग करने वाले दो आरोपियों संतोष कुमार व विनोद कुमार को जंगल से गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि दोनों कन्हुआ गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा, एक रायफल और चार जिंदा एवं चार खोखा कारतूस बरामद किये। उन्होंने बताया कि करीब एक माह पहले अवैध शस्त्रों से हर्ष फायरिंग का एक वीडियो वायरल किया गया था। मामले की जांच कराई गई तो पता चला कि वायरल वीडियो कन्हुआ गांव का तथा लगभग एक माह पुराना है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों संतोष कुमार व विनोद कुमार ने एक मकान की छत पर अवैध असलहों से हर्ष फायरिंग की थी। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static